अपने नाम की रिंगटोन कैसे बनाएं? – क्या आप अपने दोस्तों के बीच अपना इंप्रेशन बढ़ाना चाहते हैं? क्या आप अपने सभी दोस्तों को हैरान करना चाहते हैं? अगर इन सभी सवालों का जवाब हां है तो आज आप बिल्कुल सही आर्टिकल पर आए हैं क्योंकि आज इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसी टेक्निक बताएंगे जिसके द्वारा आप अपने सभी दोस्तों को हैरान कर सकते हैं।
वर्तमान समय की परिस्थितियां यह है कि अगर आप लोगों के बीच खुद को अट्रैक्टिव दिखाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अन्य लोगों से कुछ अलग करना होगा। आजकल हर कोई स्मार्टफोन का इस्तेमाल करता है। जब हमारे स्मार्टफोन में कोई कॉल करता है तो हमें बेसिक रिंगटोन या फिर अपने द्वारा सिलेक्ट किया गया कोई गाना सुनाई देता है। लेकिन यदि मैं आपसे कहूं कि जब कोई व्यक्ति आपको कॉल करेगा तो आपके फोन से आपके नाम की रिंगटोन सुनाई देगी? क्या आप यकीन करेंगे? जी हां दोस्तों आज इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसी ही वेबसाइट के बारे में बताएंगे जिसकी मदद से आप अपने नाम की रिंगटोन बना सकते हैं।
Read More – Streaming Kya Hai In Hindi
आप खुद सोचिए आपका नाम अनूप है। मान लीजिए आप अपने सभी दोस्तों के साथ बैठे हैं। तब यह जाना था आपके मोबाइल पर कॉल आए और आपके मोबाइल फोन से आवाज आएगी अनूप जी अपना कॉल उठाइए अनूप जी कोई आपको कॉल कर रहा है? तो आपको कैसा लगेगा? आपके सभी दोस्त हैरान हो जायेंगे। तो अगर आप भी इस तरह की अपने नाम की रिंगटोन अपने मोबाइल फोन पर सेट करना चाहते हैं तो आर्टिकल को ध्यान पूर्वक आखिरी तक जरूर पढ़िए।
अपने नाम की रिंगटोन कैसे बनाएं?
अगर आप अपने मोबाइल फोन में अपने नाम की रिंगटोन सेट करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पता होना चाहिए कि अपने नाम की रिंगटोन कैसे बनाएं? नीचे हम आपको कुछ आसान स्टेप बता रहे हैं। नीचे बताए गए आसान स्टेप को फॉलो करके आप अपने नाम की रिंगटोन बना सकते हैं।
- सबसे पहले आपको अपने फोन के इंटरनेट ब्राउज़र को ओपन करना है।
- फोन के इंटरनेट ब्राउज़र में आपको FDMR वेबसाइट सर्च करनी है। यह एक ऐसी वेबसाइट है जिसकी मदद से आप अपने नाम की रिंगटोन बना सकते हैं।
- जब आप अपने गूगल क्रोम ब्राउजर में इस वेबसाइट को सर्च करेंगे तो आपके सामने इस वेबसाइट का होम पेज ओपन होगा। होम पेज में आपको ढेर सारे ऑप्शन दिखाई देंगे।
- स्क्रीन में आपको योर नेम रिंगटोन ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब इसके बाद आपको ढेर सारे नाम दिखाई दे रहे होंगे। इनमें से आपको अपना नाम ढूंढना है। अगर आपको अपना नाम नहीं मिल रहा है तो आप सर्च बॉक्स में अपना नाम एंटर करके सर्च कर सकते हैं।
- अपना नाम मिलने के बाद आपको अपने नाम के ऊपर क्लिक करना है।
- अब आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आपके नाम से जुड़ी हुई कुछ रिंगटोन आपको दिखाई देंगी। आप प्ले बटन पर क्लिक करके इन सभी रिंगटोन को प्ले कर सकते हैं। आपको इनमें से जो रिंगटोन पसंद हो आप उस पर क्लिक करके उसे डाउनलोड कर सकते हैं।
- डाउनलोड करने के बाद आप आसानी से इस रिंगटोन को अपने फोन पर सेट कर सकते हैं।
निष्कर्ष
तो साथियों इस प्रकार के ऊपर बताए गए कुछ आसान स्टेप को फॉलो करके आप अपने नाम की रिंगटोन डाउनलोड कर सकते हैं। यह आज आपके लिए एक छोटी सी जानकारी थी। आज इस आर्टिकल में हमने आपको बताया अपने नाम की रिंगटोन कैसे डाउनलोड करें? आशा करता हूं यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है इसे अपने दोस्तों के पास शेयर करें। आर्टिकल को आखरी तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।