इंस्टाग्राम में एक साथ सबको अनफॉलो कैसे करें? – आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं इंस्टाग्राम में एक साथ सभी को अनफॉलो कैसे करें? इस आर्टिकल में हम आपको कुछ बहुत आसान स्टेप बताएंगे। हमारे द्वारा बताए गए आसान स्टेप को फॉलो करके आप इंस्टाग्राम में एक साथ सभी को अनफॉलो कर सकते है। साथियों अगर आप भी इस बारे में जानकारी पाना चाहते हैं आर्टिकल को ध्यान से आखरी तक पूरा पढ़िए।
दोस्तों अगर आप इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं तो हमारा आज का यह आर्टिकल सिर्फ आपके लिए है। आपने इस आर्टिकल को ओपन किया है इसका मतलब बिल्कुल साफ है आप भी अपने इंस्टाग्राम पर सभी को फॉलो करना चाहते हैं। दोस्तों कई बार ऐसा होता है हम अपना इंस्टाग्राम अकाउंट क्रिएट करते हैं और उसे कुछ महीनों तक इस्तेमाल करते हैं। इस दौरान हमारे इंस्टाग्राम पर ढेर सारे लोग हमें फॉलो कर लेते हैं और हम ढेर सारे लोगों को फॉलो कर लेते हैं।
Read More – Facebook Email Notification कैसे बंद करें?
किसी कारणवश बाद में जब हमें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को डिलीट करने की आवश्यकता पड़ती है तो हमें सभी को अनफॉलो करने की जरूरत पड़ती है। अगर आप एक-एक करके सभी को अनफॉलो करेंगे तो इसमें बहुत ज्यादा समय बर्बाद होगा। लेकिन अगर आप अपना समय बचाना चाहते हैं तो आप एक बार में ही सभी को अनफॉलो कर सकते हैं बस इसके लिए आपको सही जानकारी होनी चाहिए।
साथियों अगर आपको नहीं पता कि इंस्टाग्राम में एक बार में सभी को अनफॉलो कैसे करें? तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। इस आर्टिकल में हम आपको जो स्टेप बताएंगे उसके द्वारा आप 5 मिनट में इंस्टाग्राम में अपने सभी कांटेक्ट को अनफॉलो कर सकते हैं।
इंस्टाग्राम में एक बार में सभी को अनफॉलो कैसे करें?
साथियों अब हम आपका ज्यादा समय बर्बाद ना करते हुए आपको बताते हैं इंस्टाग्राम में एक बार में सभी को अनफॉलो कैसे करें? इंस्टाग्राम में एक बार में सभी को अनफॉलो करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप फॉलो करें।
- इसके लिए आपको एक थर्ड पार्टी एप्लीकेशन डाउनलोड करना होगा। सबसे पहले आपको अपने ब्राउज़र को ओपन करना है और ब्राउज़र से https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hans.cleaner&hl=en लिंक पर क्लिक करके एक एप्लीकेशन डाउनलोड करना है।
- इस एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के बाद आपको इसे इंस्टॉल करना है और इसे ओपन करना है।
- अगर आप ने पहली बार इस एप्लीकेशन को ओपन किया है तो यह आपसे कुछ परमिशन मांगेगा। आपको सभी परमिशन पर एलाऊ करना है।
- अब इसके बाद आपसे लोगिन करने के लिए कहा जाएगा। आपको इंस्टाग्राम आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना है।
- अब आप इस एप्लीकेशन के होम पेज में पहुंच जाएंगे। सबसे पहले पेज में आपको वह सभी लोग दिखाई देंगे जिनको आपने फॉलो किया है।
- आपको किसी एक प्रोफाइल पर लॉन्ग प्रेस करना है और इसे सिलेक्ट करना है।
- इसके बाद आप अपने सभी प्रोफाइल पर क्लिक करें और सभी को सेलेक्ट करें। या फिर आप सिलेक्ट ऑल बटन पर भी क्लिक कर सकते हैं।
- अब आपको पेज को नीचे स्क्रॉल डाउन करना है। नीचे आपको ढेर सारे ऑप्शन दिखाई देंगे। अब आपको अनफॉलो नाउ बटन पर क्लिक करना है।
- अब इसके बाद आपसे कंफर्मेशन मैसेज पूछा जाएगा आपको कंफर्म बटन पर क्लिक करना है।
- बस दोस्तों अब आपका काम पूरा हो चुका है। अब आपके सिलेक्ट किए हुए कॉन्टेक्ट ऑटोमेटिक अनफॉलो हो जाएंगे।
निष्कर्ष
साथियों यह आज आपके लिए एक छोटी सी जानकारी थी। आज इस आर्टिकल में हमने आपको बताया इंस्टाग्राम में एक बार में सभी को अनफॉलो कैसे करें? आशा करता हूं यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है इसे अपने दोस्तों के पास शेयर करें। आर्टिकल को आखरी तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।