Adhuri Hasraten

Learn To Lead

Menu
  • Home
  • Application
  • Finance
  • Internet
  • Social Media
  • Software
  • Tips And Tricks
  • Video Editing
Menu
OLX एप्लीकेशन क्या है? OLX पर सामान कैसे बेचे?

OLX एप्लीकेशन क्या है? OLX पर सामान कैसे बेचे?

Posted on July 10, 2021August 15, 2021 by admin

OLX एप्लीकेशन क्या है? OLX पर सामान कैसे बेचे? – आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं OLX एप्लीकेशन क्या है? OLX एप्लीकेशन पर सामान कैसे बेचे? तो साथियों अगर आप OLX एप्लीकेशन के बारे में जानना चाहते हैं और OLX एप्लीकेशन पर समान बेचना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आखरी तक पूरा पढ़िए।

हम सभी के घर में ऐसी ढेर सारी सामान होती हैं जो पुरानी हो जाती है और हम उन्हें फेंकने का या किसी को फ्री में देने का प्लान बना लेते हैं। लेकिन दोस्तों अब आपको अपनी पुरानी सामान को किसी को देने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि अब आप अपनी पुरानी सामान को दोबारा फिर से बेच सकते हैं और इसके बदले में ढेर सारे पैसे कमा सकते हैं। OLX एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां पर आप कोई भी पुराने सामान को खरीद सकते हैं और बेंच सकते हैं।

Read More – मनरेगा एप्लीकेशन क्या है? जन मनरेगा एप्लीकेशन कैसे डाउनलोड करें?

आज हमारे देश में ढेर सारे लोग पुराने सामान को खरीदने और बेचने के लिए OLX एप्लीकेशन का इस्तेमाल करते हैं। OLX एप्लीकेशन का इस्तेमाल करके पुरानी सामान खरीदना और बेचना बहुत आसान है।

OLX एप्लीकेशन क्या है?

साथियों अगर आपके घर में भी कोई पुरानी समान है और आप उसे OLX एप्लीकेशन पर बेचना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पता होना चाहिए कि OLX एप्लीकेशन क्या है? आपकी जानकारी के लिए बता दूं OLX एक ऑनलाइन एप्लीकेशन है। OLX एप्लीकेशन एक बहुत पुराना एप्लीकेशन है। OLX एप्लीकेशन पिछले कई वर्षों से पुरानी सामान को खरीदने और बेचने का काम करता है। OLX एप्लीकेशन के अंदर आपको ढेर सारी पुरानी सामान बहुत कम कीमत पर मिल जाएंगे जिन्हें खरीदकर आप अपना काम चला सकते हैं।

OLX एप्लीकेशन के अंदर आप हर तरह के electronic gadget, garments, बुक्स और स्मार्टफोन लैपटॉप कंप्यूटर टेलीविजन फ्रिज कूलर किसी भी सामान को बेच सकते हैं या फिर सेकंड हैंड खरीद सकते हैं।

OLX एप्लीकेशन कैसे डाउनलोड करें?

अगर आप OLX एप्लीकेशन के द्वारा कोई भी सामान खरीदना और बेचना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास OLX एप्लीकेशन होना चाहिए। OLX एप्लीकेशन एक फ्री एप्लीकेशन है इसे आप अपने फोन के गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। OLX एप्लीकेशन आपको गूगल प्ले स्टोर पर मिल जाएगा जहां से डाउनलोड करके आप OLX एप्लीकेशन का उपयोग कर सकते हैं।

OLX एप्लीकेशन पर अकाउंट कैसे बनाएं?

अगर आप OLX एप्लीकेशन पर कोई भी सामान खरीदना या बेचना चाहते हैं तो इसके लिए आपको OLX एप्लीकेशन पर अपना अकाउंट बनाना होगा। नीचे दिए गए आसान स्टेप को फॉलो करके आप OLX एप्लीकेशन पर अपना अकाउंट बना सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको इंटरनेट से OLX एप्लीकेशन डाउनलोड करना है और इसे ओपन करना है।
  • जब आप OLX एप्लीकेशन के होम पेज में पहुंचेंगे तो स्क्रीन में आपको माय अकाउंट नाम का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक पेज ओपन होगा जिसमें आपसे यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करने के लिए कहा जाएगा। क्योंकि आप नया अकाउंट बना रहे हैं इसीलिए आपको क्रिएट न्यू अकाउंट पर क्लिक करना है।
  • अब इसके बाद आपसे आपकी जीमेल आईडी मांगी जाएगी। आपको अपनी जीमेल आईडी दर्ज करनी है।
  • अब आपसे एक पासवर्ड बनाने के लिए कहा जाएगा। आप अपने लिए एक पासवर्ड क्रिएट कर सकते हैं।
  • अब आपकी यूजर आईडी और पासवर्ड आपको स्क्रीन पर दिखाई देगा आप इसे कहीं पर नोट कर लें।
  • अब आप इस यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से OLX एप्लीकेशन पर लॉग इन कर सकते।

OLX एप्लीकेशन की मदद से पुराना सामान कैसे खरीदें?

अगर आप OLX एप्लीकेशन की मदद से कोई पुराना सामान खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप को फॉलो करें।

  • सबसे पहले अपने फोन के OLX एप्लीकेशन को ओपन करें।
  • जब आप OLX एप्लीकेशन ओपन करेंगे आप OLX एप्लीकेशन के होम पेज में पहुंचे जाएंगे। होम पेज में आपको सर्च बॉक्स मिलेगा। आपको सर्च बॉक्स पर क्लिक करना है।
  • सर्च बॉक्स में आपको उस प्रोडक्ट का नाम दर्ज करना है जिसे आप खरीदना चाहते हैं। मान लीजिए आप कंप्यूटर खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कंप्यूटर दर्ज करना है।
  • अब इसके बाद आपसे रेंज सिलेक्ट करने के लिए कहा जाएगा। आप जितने रुपए तक का कंप्यूटर खरीद सकते हैं वह रेंज सिलेक्ट करें।
  • अब आपको अपने मोबाइल स्क्रीन पर ढेर सारे कंप्यूटर और उन्हें बेचने वाले लोगों के कांटेक्ट नंबर देखने को मिल जाएंगे। यदि आप चाहें तो डायरेक्ट उन्हें मेल कर सकते हैं यदि आप चाहें तो उन्हें कॉल करके डील कर सकते हैं।

निष्कर्ष

तो साथियों यह आज आपके लिए एक छोटी सी जानकारी थी। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको बताया कि OLX एप्लीकेशन क्या है? OLX एप्लीकेशन कैसे डाउनलोड करें? OLX एप्लीकेशन पर अकाउंट कैसे बनाएं? आशा करता हूं यह जानकारी आपको पसंद आई होगी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • टी सीरीज का मालिक कौन है ? और यह कहां का कंपनी है ?
  • Google Pay UPI ID क्या हैं और Google Pay पर अकाउंट कैसे बनाये
  • इंस्टाग्राम पे सबसे ज्यादा फॉलोवर्स किसके है
  • Twitter से वीडियो डाउनलोड कैसे करें – Step-by-Step पूरी जानकारी
  • Puma Browser App क्या है? 
  • Coin Switch Apps क्या है
  • गूगल मेरा नाम क्या है , ऐसा 2 सेकंड में पता करें
  • WebEx Meeting Apps क्या हैं? | What is WebEx Meeting Apps In Hindi
  • Paytm KYC कैसे करे – पूरी जानकारी हिंदी में
  • एंड्राइड मोबाइल में पहले से कनेक्ट WiFi Password कैसे निकाले

Categories

  • Application
  • Blog
  • Finance
  • Internet
  • Social Media
  • Tips And Tricks
  • Video Editing

Archives

  • November 2021
  • October 2021
  • September 2021
  • August 2021
  • July 2021

Pages

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • privacy Policy
©2022 Adhuri Hasraten | Design: Newspaperly WordPress Theme